{"_id":"584d97074f1c1b723a2c395f","slug":"the-owner-will-get-up-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल मालिक जेल में होगा ः बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल मालिक जेल में होगा ः बालियान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सभा में मौजूद जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो 15 दिन में मिल मालिक मोदी जेल में होगा।
उन्होंने कहा कि यहां का किसान एकजुट होता तो तितावी मिल की तरह मलकपुर मिल भी नीलाम किया जा सकता था। रविवार को दिलीप विहार में पिछड़े वर्ग सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से पूरे देश की राजनीति चलती है और आज यहीं के लोग परेशान हैं।
2014 में केंद्र में भाजपा सरकार आई तो विदेश से चीनी आयात कर महंगे दाम में बेची जा रही थी। देश में चीनी का ज्यादा उत्पादन होने के बावजूद आयात हो रहा था। उन्होंने कहा कि राजनीति के चलते मलकपुर मिल का भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
यहां का किसान राजनीति के चलते बंटा हुआ था। हमने तितावी मिल में किसानों को एकजुट कर नीलामी कराई और अगले दिन ही किसानों के गन्ने का भुगतान करा दिया।3
उन्होने कहा कि नोटबंदी के कारण परेशानी हुई है, लेकिन भविष्य में लोग मोदी को याद करेंगे। भाजपा सरकार बनने पर हाईवे का निर्माण होगा और छपरौली पुल का निर्माण भी प्रदेश सरकार कराएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र में कृषि मंत्रालय में रहते उन्होंने ई-मार्केटिंग की योजना शुरू की थी। जिलाध्यक्ष संजय खोखर की अध्यक्षता व रविंद्र राठी के संचालन में हुए सम्मेलन में नंदकिशोर गुर्जर, संजीव खोखर चेयरमैन, जिला संयोजक शरद तोमर, चंद्रवीर तोमर, राजेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र
तोमर, भासु तोमर, कुलप्रकाश, नीरज शर्मा, सुधीर मान, बदन तोमर, अश्वनी तोमर, राजेश चौहान, सोनू शर्मा, लोकेंद्र, विजयवति पंवार, ब्रह्मपाल सिंह तोमर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सोनिया चौधरी ने वंदेमातरम गीत से की।