फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The only son Shaurya was murdered, now the house is filled with the laughter of twins

Baghpat News: इकलौते बेटे शौर्य की हुई थी हत्या, अब घर में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी

Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The only son Shaurya was murdered, now the house is filled with the laughter of twins
खेकड़ा। फखरपुर में सोहनबीर के छह वर्षीय इकलौते बेटे शौर्य की हत्या के ढाई साल बाद जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी है। शौर्य की मां मोनिका ने दिल्ली के अस्पताल में एक बेटे व एक बेटी को जन्म दिया है। वह तीनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस तरह परिवार में ढ़ाई साल बाद कुछ खुशियां आई है। परिवार वाले बेटे का नाम शौर्य रखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

फखरपुर गांव में सोहनबीर का छह वर्षीय इकलौता बेटा शौर्य 15 दिसंबर 2022 की शाम को ट्यूशन पढक़र घर लौटते समय लापता हो गया था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन के बाद सोहनबीर के चचेरे भाई विनीत, डैनी उर्फ नीरज पंडित, एक नाबालिग को 20 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इन तीनों ने शौर्य की गला दबाकर हत्या करके की बात कबूल करते हुए शव गांव से करीब एक किमी दूर खेत में गड्ढे से बरामद कराया था। हत्या का कारण था कि शौर्य के दादा जगबीर कुछ समय पहले ही एमटीएनएल से सेवानिवृत्त हुए थे और उनको 50 लाख रुपये से ज्यादा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका विनीत को पता था और शौर्य का अपहरण करके वह फिरौती मांगने वाले थे। मगर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। शौर्य की हत्या के मामले में विनीत व नीरज को एक साल बाद ही उम्रकैद की सजा हो गई थी। मगर इकलौते बेटे शौर्य के जाने का गम परिवार नहीं भुला सका था।

अब रविवार शाम को शौर्य की मां मोनिका ने दिल्ली के अस्पताल में एक बेटे व बेटी को जन्म दिया। इससे परिवार में खुशियां आई हैं। शौर्य के दादा जगबीर के अनुसार परिवार में ढाई साल बाद खुशियां आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed