{"_id":"66bfd874ce748ef0a900cf84","slug":"the-number-of-bus-trips-will-be-increased-on-major-routes-on-rakshabandhan-festival-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112445-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रक्षाबंधन पर्व पर प्रमुख मार्गों पर बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे, चालकों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रक्षाबंधन पर्व पर प्रमुख मार्गों पर बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे, चालकों की छुट्टियां रद्द
Sat, 17 Aug 2024 02:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:04 PM IST
सार
भाई की कलाई पर राखी बांधने जाने वाली बहनों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही चालकों-परिचालकों की छुटि्टयां भी रद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग बहनों व आम यात्रियों को बेहतर सुविधा देगा। भाई की कलाई पर राखी बांधने जाने वाली बहनों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही चालकों-परिचालकों की छुटि्टयां भी रद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर यात्रियों को परेशानी से बचाने तथा बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज ने योजना बना ली है। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की अधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने केे निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सुबह से रात तक बसों का संचालन सही तरीके से हो और यात्रियों को भटकना नहीं पड़े, इसके लिए विभागीय अधिकारी बसों की संचालन व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री पहले ही रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दे चुके हैं।
इन मार्गों पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
रक्षाबंधन के दिन बहनों सहित यात्रियों को सहूलियत देने केे लिए बसों के फेरे बढ़ाने के लिए मार्ग चिह्नित किए गए हैं। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर 10 व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 15 अतिरिक्त बसों के अलावा अन्य मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
रक्षाबंधन पर्व पर प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। महिलाओं को पूरे दिन निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। बसों के संचालन का विभागीय अधिकारी पूरे दिन निरीक्षण करेंगे। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो।