{"_id":"6914e0a0e947e82d3a0b29f8","slug":"the-names-of-previously-debarred-schools-will-not-be-included-in-the-list-of-examination-centres-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-141728-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पहले डिबार किए गए विद्यालयों का नाम परीक्षा केंद्र की सूची में नहीं कर सकेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पहले डिबार किए गए विद्यालयों का नाम परीक्षा केंद्र की सूची में नहीं कर सकेंगे शामिल
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डिबार होने के बाद हट चुके विद्यालयों को सूची में शामिल नहीं करने के दिए निर्देश
- परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल करने पर डीआईओएस होंगे जिम्मेदारी, कार्रवाई की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार परीक्षा केंद्र निर्धारण में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और डिबार किए जा चुके पांच विद्यालयों को सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं और यदि सूची में शामिल किया तो डीआईओएस जिम्मेदार होंगे।
पिछले वर्षों में कुछ डिबार स्कूलों और जांच के दायरे में आए संस्थानों पर परीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। इसी कारण इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्रों के चयन में सख्ती बरत रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार केंद्र निर्धारण में विद्यालय की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, क्षमता और रिकॉर्ड को भी ध्यान में रखा जाएगा। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि छात्र-छात्राओं को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो और परीक्षा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
बता दें कि जिले में अभी तक पांच विद्यालय डिबार हो चुके हैं और वह सूची से बाहर आ गए हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र की सूची में नहीं रखा जाएगा। इसके अलावा विवादों में रहे परीक्षा केंद्रों को भी सूची से बाहर रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों को सूची में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए है। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि डिबार किए गए विद्यालयों की जानकारी ली जा रही है और उन्हें सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।