फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The importance of the organization, a call to strengthen

संगठन का बताया महत्व, मजबूती प्रदान करने का आह्वान

Sun, 24 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The importance of the organization, a call to strengthen
अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य समाज टटीरी की ओर से रविवार को साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आर्यसमाज के प्रधान ब्रिमेश आर्य रहे। यज्ञ के उपरांत सत्संग में संगठन के महत्व और ऋग्वेद में वर्णित संगठन सूक्त के अनुसार संगठन में वृद्धि करने के मूल मंत्र पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 13 और 14 अगस्त को बड़ौत में होने वाले राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के दो दिवसीय लघु गुरुकुल के प्रचार के विषय में चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिक से अधिक आर्यों को बड़ौत पहुंचने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में संगठन की आगे की गतिविधियों को लेकर बनाई जाने वाली नीतियों में अपनी सहभागिता देने का का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आर्य रोनित, आर्य ओम मानव, आर्य प्रमोद इंजीनियर, आर्य अनिल गांधी, आर्य सारस्वत, आर्य अश्विनी, आर्य दीपक सत्यव्रत, आर्य वीर सिंह, आर्य रकम सिंह, आर्य सुखबीर, आर्य अवतार सिंह, आर्य मनोज कुमार चेयरमैन, आर्या श्री, मास्टर मनोज कुमार कपिल वैदिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed