{"_id":"697131cf3e2080c92a0c7a1a","slug":"the-horse-and-buggy-race-was-organized-by-young-men-from-baghpat-and-loni-baghpat-news-c-28-1-bag1001-145516-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत और लोनी के युवकों ने कराई थी घोड़ा-बुग्गी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत और लोनी के युवकों ने कराई थी घोड़ा-बुग्गी दौड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर पर तीन दिन पहले लाखों रुपये का सट्टा लगाकर घोड़ा-बुग्गी दौड़ बागपत और लोनी के युवकों ने कराई थी। पुलिस की जांच में कई आरोपियों के नाम सामने आए। इसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर पर लाखों रुपये का सट्टा लगाकर घोड़ा-बुग्गी दौड़ कराई थी। इसमें घोड़ा-बुग्गियों के साथ सैकड़ों बाइकें और गाड़ियां भी शामिल रही, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घोड़ा-बुग्गी दौड़ के दौरान कई जगह पर हादसा होने से भी टल गया। इसमें पुलिस ने अज्ञात आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि घोड़ा-बुग्गी दौड़ में लोनी और बागपत की माता कॉलोनी के युवक शामिल रहे। इसमें एक युवक की पहचान हो गई है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।