फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The game was done in fixing the photo, the examination center was also negligent

फोटो ठीक करने में कर दिया खेल, परीक्षा केंद्र की भी रही लारपवाही

Sun, 10 Apr 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The game was done in fixing the photo, the examination center was also negligent
बागपत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पकड़े गए दो मुन्ना भाइयों के मामले में पंजीकृत छात्रों के चेतना इंटर कॉलेज से लेकर परीक्षा केंद्र जनता वैदिक इंटर कॉलेज तक लापरवाही ही लापरवाही सामने आई है। खेल शुरू हुआ माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रवेश पत्र की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए कॉलेज को भेजे गए डाटा से। इसमें पंजीकृत छात्रों के फोटो धुंधले थे। इसका फायदा उठाकर मुन्ना भाइयों के फोटो अपलोड करा दिए गए। परीक्षा केंद्र में भी परिषद की ओर से भेजी गई चेकलिस्ट से भी मिलान नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस ने गागलनौली गांव के प्रदीप को इस खेल का मास्टरमाइंड बताकर जेल भेज दिया है। परीक्ष देने वाले छात्र भी जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा चुके है और अन्य की जांच जारी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल रोकने के लिए छात्रों के स्पष्ट फोटो वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। जिलेऔर इंटरमीडिएट के 57 के हाईस्कूल के सौ छात्र-छात्राओं के फोटो में गड़बड़ी मिली थी। जिस पर परिषद ने केंद्र व्यवस्थापकों को छात्रों के स्पष्ट फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए थे। आरोपियों ने परिषद के इसी आदेश को आधार बनाकर प्रवेश पत्र पर फोटो बदलकर खेल कर दिया। चेतना इंटर कॉलेज की ओर से जनता वैदिक इंटर कॉलेज को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि त्रुटिवश दो छात्रों अर्पित तोमर व युगांधर चौधरी के फोटो उनके परीक्षा फार्म में गलत अपलोड हो गए है। इसकी संस्तुति बोर्ड को भी भेज दी गई है। साथ ही सचिन और अंकित निवासीगण गांगनौली के फोटो भी भेजे गए थे। इसके बाद प्रवेश पत्रों पर फर्जी फोटो चस्पा कर फर्जी प्रवेश पत्र जारी कर दिए। कॉलेज की संस्तुति होने के बाद परीक्षा केंद्र की ओर से भी छानबीन नहीं की गई। केंद्र की ओर से जांच पड़ताल न होने के कारण ही दोनों मुन्ना भाई बिना रोक-टोक परीक्षा देते रहे।
विज्ञापन

अब मामले का खुलासा होेने पर पुलिस ने प्रदीप कुमार पुत्र विक्रम निवासी गांगनौली हाल देवनगर, बड़ौत को इस खेल का मास्टरमाइंड बताकर जेल भेज दिया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि प्रदीप ही इस फर्जीवाडे़ का मास्टर माइंड हैै। उसने ही अंकित व सचिन को फर्जी परीक्षा प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए थे। अंकित व सचिन और मास्टर माइंड प्रदीप के खिलाफ धारा 419, 420, 468 व 471 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। फिलहाल आरोपी छात्र अर्पित व युगांधर भी फरार चल रहे है, जिन्हें पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर जारी की जाती है चेकलिस्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का आवंटन, कक्ष निरीक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से की जाती है। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों के आईकार्ड के साथ-साथ परीक्षार्थियों की एक चेकलिस्ट भी जारी की जाती है। इस चेकलिस्ट में परीक्षार्थी का फोटो और पंजीकरण के दौरान उसके द्वारा किए गए हस्ताक्षर होते है। परीक्षा केंद्रों पर छात्र के प्रवेश पत्र के फोटो और हस्ताक्षर का मिलान इसी चेकलिस्ट से कराया जाता है।

पूर्व में छात्रों के फोटो में गड़बड़ी मिलने पर बोर्ड की ओर से ठीक की जाती थी, मगर इस बार बोर्ड ने संस्था के प्रधानाचार्य की संस्तुति पर ही छात्रों को परीक्षा दिलवाने के निर्देश दिए थे। फर्जी छात्र पकड़े जाने में परीक्षा केंद्र की भी लापरवाही रही। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को इस बात की जांच पड़ताल करानी चाहिए थी कि प्रवेश पत्र पर चस्पा किए गए फोटो सहीं छात्रों के है या नहीं। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed