फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The game going from hospital to CHC

जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे मरीजों पर रिश्वत की मार

Tue, 26 Apr 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
The game going from hospital to CHC
सीएमओ कार्यालय बागपत - फोटो : BAGHPAT
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल से लेकर सीएचसी तक कई तरह के खेल जारी हैं। जिसके चलते मरीजों के लिए भी स्वास्थ्य कर्मियों में संवेदना नहीं बची है। डायलिसिस तक के लिए 11 हजार रुपये मांगने के आरोप लग रहे हैं। वहीं, कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर ऑनलाइन एंट्री की जा रही है। जिस पर सीएमओ ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों व कोरोना जांच लैब तक कर्मचारी खूब खेल कर रहे हैं। इसमें जिंदगी के लिए जंग लड़ने वाले मरीजों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। खेकड़ा के वार्ड 25 से सभासद संदीप धामा ने डायलसिस करने के लिए 11 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की है। इसमें सीएमओ ने जांच शुरू कराई तो डायलसिस यूनिट में तैनात कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कंपनी को पत्र लिखा गया।
विज्ञापन

कोरोना की फर्जी रिपोर्ट कर दी अपलोड
सरूरपुर में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लैब है। वहां तैनात कर्मियों की शिकायत मिली कि वहां से कोरोना की फर्जी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जा रही हैं। इसकी सीएमओ ने डॉ. अनुराग वार्ष्णेय व डॉ. चैतन्य देव जैन से जांच कराई। जिसमें पता चला कि तीन रिपोर्ट फर्जी तैयार करके अपलोड की गई हैं। इस तरह का खेल करने वाले लैब टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत सीएचसी में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने की शिकायत
बागपत के मुगलपुरा निवासी शफीक सलमानी ने डीएम से शिकायत की कि उसके पुत्र से एक युवक का झगड़ा हो गया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई। इस घटना के बीस दिन बाद पुलिस की गैर मौजूदगी में बागपत सीएचसी में मेडिकल कराया। जिसमें दांत टूटा हुआ दर्शाया। सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर हाथ भी नहीं लगा दिख रहा था। इस मामले में डीएम ने बागपत सीएचसी के चिकित्सकों के खिलाफ जांच बैठा दी है।

डायलिसिस के लिए रुपये मांगने की शिकायत मिली थी। जिसमें कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। फर्जी मेडिकल के मामले में जांच कराई जा रही है। कोरोना जांच रिपोर्ट मामले में कर्मचारी ने गलती से डाटा फीड होने की बात लिखित में दी थी। इसमें भी जांच जारी है।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed