फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The funeral of the soldier couple was done in a sad atmosphere

Baghpat News: गमगीन माहौल में किया सिपाही दंपती का अंतिम संस्कार

Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
The funeral of the soldier couple was done in a sad atmosphere
फोटो संख्या 12
विज्ञापन

बिनौली। लोनी के आकाश विहार कालोनी स्थित फ्लैट में आत्महत्या करने वाले बरनावा के सिपाही दंपती का शव रविवार देर शाम बरनावा पहुंचा तो उनके घर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आरएएफ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में सिपाही दंपती का अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें बरनावा गांव निवासी राजेश उम्र 24 वर्ष पुत्र राजे यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर गाजियाबाद तैनात था। उसने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई जोनी की साली मीनाक्षी, जो आरएएफ 108 मेरठ में सिपाही के पद पर तैनात थी से प्रेम विवाह किया था। शनिवार को दोनों सिपाही दंपती के शव लोनी के आकाश विहार कालोनी स्थित फ्लैट में मिले थे। पुलिस के अनुसार मीनाक्षी का शव बेड पर पड़ा था और राजेश का शव फांसी के फंदे पर लटका था। रविवार देर शाम सिपाही दंपती के शव जैसे ही बरनावा पहुंचे तो उनके घर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पिता राजे, मां बीरमति, भाई जोनी, विक्की आदि परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। सूचना पर आरएएफ 108 मेरठ से सहायक कमांडेंट गोपालराम, सहायक निरीक्षक बोबिन्दर, सहायक उपनिरीक्षक सुनील, केशपाल, सचिन, अरुण शर्मा व बिनौली थाने के इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद गमगीन माहौल में सिपाही दंपती का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


-मीनाक्षी बहुत ही होनहार और साहसी थी
बिनौली। आरएएफ 108 मेरठ में तैनात मीनाक्षी बहुत ही होनहार व साहसी थी। आरएएफ अधिकारियों के अनुसार वह 15 अगस्त व 26 जनवरी को दिल्ली के इंडिया गेट पर होने वाली परेड में बाइक स्टेंट का कार्यक्रम करती थी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा के लिए कार्य करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed