फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The father-in-law was kicked and punched for not sending his wife.

पत्नि को न भेजने पर दामाद ने ससुर पर बरसाए लात घूसे

Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
The father-in-law was kicked and punched for not sending his wife.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर में एक युवक ने पत्नी को भेजने से इनकार करने पर ससुर पर लात-घूसे बरसा दिए। वही,ं पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है।
तीन वर्ष पूर्व नगर निवासी एक युवक की कृष्णानगर दिल्ली की एक युवती से शादी हुई थी। वर्ष 2020 में देश में कोरोना संक्रमण फैल गया था। इसके चलते विवाहिता के मायके वाले दिल्ली से खेकड़ा में आकर रहने लगे थे। पिछले माह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति से नाराज होकर पत्नी मायके आ गई। रविवार को पति उसे लेने के लिए पहुंचा। विवाद के चलते ससुर ने विवाहिता को भेजने से इनकार कर दिया। इस बात पर युवक आक्रोशित हो उठा। देखते ही देखते उसने ससुर पर लात-घूसे बरसा दिए। परिजनों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद ससुर ने कोतवाली पहुंचकर दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है। मामला ससुर व दामाद के बीच का है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed