फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The farmers of the area raised slogans against the forest department

क्षेत्र के किसानों ने वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 26 Jun 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The farmers of the area raised slogans against the forest department
दोघट। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले बंदरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर वन विभाग के अफसरों के खिलाफ शनिवार को नारेबाजी कर आक्रोष व्यक्त किया। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में मौजिजाबाद नांगल मार्ग पर खेतों में बंदरों का आतंक है। बंदरों ने किसानों की करीब 50 बीघा गन्ने की फसल नष्ट कर दी गई है। किसानों ने बताया बंदरों ने किसान राजवीर, यशपाल, रणपाल, उमेश, दिनेश, सुभाष, कृष्ण, संजय आदि के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। बंदर फसल को जड़ से तोड़कर उसका तना खा जाते हैं। जब किसान वहां पहुंचते हैं तो उन्हें देखकर पावर कारपोरेशन के टावरों पर चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ित किसान बंदर पकड़वाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह वन विभाग के अधिकारियों के धरना शुरू करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर रवि, बिंदर, मोनू, उमेश, सुभाष, भगत, राजवीर, लोकिंद्र, अभिमन्यु, गौरव, विजय शंकर, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed