फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The echo of the innocent, the flowers are raining on the kanwariyas

चहुंओर भोले की गूंज, कांवड़ियों पर बरस रहे फूल

Sun, 24 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The echo of the innocent, the flowers are raining on the kanwariyas
बागपत से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला। - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नेशनल हाईवे पर कांवड़िये बढ़ने पर रविवार को भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से हाईवे के अलावा जिले के अन्य मार्ग भी केसरिया रंग में रंग गया है। रविवार को रमाला में पूर्व विधायक सहेंद्र रमाला और बरनावा-पुरा महादेव मार्ग पर डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिले में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से हाईवे केसरिया रंग में रंग गया है। हाईवे पर कांवड़िये भगवान आशुतोष के जयकारे लगाते हुए अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। रविवार को डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन ने बरनावा पुरा महादेव मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम अमित कुमार ने गाड़ी चलाई और डीएम व एसपी ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। डीएम राजकमल यादव ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए रहे छोटे शिवभक्तों से बात कर उनके स्वास्थ्य भी जानकारी ली। इसके अलावा बिनौली में भी शेखपुरा वन्य क्षेत्र के कांवड़ मार्ग से निकले तो उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

----
शिव भक्तों का फूलों से किया स्वागत, फल वितरित किए
भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह ने रविवार को हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर आए जिले से गुजरने वाले हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व दूसरे प्रदेश के कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों का फल भी वितरित किए। वह पिछले कई दिनों से कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्तों पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल
बड़ौत। नगर की फूंसवाली मस्जिद के पास मुस्लिमों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। मौके पर नौशाद मलिक, विकास मलिक, डॉ. फिरोज, बिलाल अहमद, अनस खान, इफ्तखार मलिक, अमन मिर्जा तय्यब खान, तोहिद खान, अनस मलिक, सहजाद मलिक शामिल रहे।

बागपत : बड़ौत में शिव भक्तों पर फूल वर्षा कर स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग।

बागपत : बड़ौत में शिव भक्तों पर फूल वर्षा कर स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed