फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The District Magistrate issued instructions for the resolution of pending cases and recovery of dues.

Baghpat News: जिलाधिकारी ने दिए लंबित वादों, वसूली निस्तारण के दिए निर्देश

Fri, 30 Jan 2026 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate issued instructions for the resolution of pending cases and recovery of dues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप के साथ तहसील कैराना का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय, तहसील कार्यालय और तहसीलदार न्यायालय का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय में पुराने वादों की समीक्षा कर उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार से लंबित वसूली की जानकारी लेकर उसे शीघ्र पूरा करने को कहा। रजिस्ट्रार कार्यालय में खतौनी के अमल-दरामद संबंधी कार्यों का निरीक्षण भी किया। साथ ही जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की सुनवाई के लिए अपीलार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था कराने, तहसील दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, कार्यालयों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, तहसीलदार अर्जुन चौहान और नायब तहसीलदार सतीश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed