{"_id":"6272df88005a631c1b04c516","slug":"the-district-magistrate-got-angry-after-seeing-the-mess-in-the-district-hospital-baghpat-news-mrt5872450132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गंदगी देख भडक़े जिलाधिकारी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गंदगी देख भडक़े जिलाधिकारी, लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी मिलने पर डीएम ने सीएमएस से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त डीएम ने अस्पताल में उपचार कराने के लिए आए मरीजों से उनका हाल पूछा। उन्होंने चिकित्सकों को समय से अस्पताल आने और मरीजों का सही उपचार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बुधवार को जिला संयुक्त अस्पताल, महिला अस्पताल और औषधि भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने औषधि भंडारण केंद्र के रजिस्टर में दवा का मिलान किया। उन्होंने औषधि भंडारण केंद्र प्रभारी को दवा का स्टॉक पूरा रखने के निर्देश दिए। डीएम ने एसएनसीयू में नए पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों का भी हाल जाना। उन्होंने अस्पताल में इलाज सही मिलने के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछा की कि चिकित्सक जांच करने आते हैं। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को मरीजों की बेडशीट प्रतिदिन बदलवाने और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने धात्री महिलाओं से भी बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने चिकित्सकों को समय से अस्पताल आकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए।