फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The district got 25 more CHOs, posted at the centers

जिले को 25 सीएचओ ओर मिले, सेंटरों पर किए तैनात

Sun, 16 Oct 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The district got 25 more CHOs, posted at the centers
20 सेंटरों पर सीएचओ कर रहे मरीजों का इलाज, अन्य में एएनएम संभाल रहीं इलाज की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले को 25 नए सीएचओ को सब सेंटरों पर तैनात कर दिया है। अब 200 सब सेंटरों में से 120 पर सीएचओ मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, अन्य सब सेंटरों की जिम्मेदारी एएनएम संभाल रही हैं। शासन स्तर से सीएचओ मिलने पर शेष सेंटरों पर नियुक्ति की जाएगी।
जिले में 200 सब सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेटर में अपग्रेड करने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। सीएचओ के अभाव में सिर्फ 105 उप स्वास्थ्य केंद्र ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड हो सके थे। 95 सब सेंटरों पर एएनएम के माध्यम से लोगों का इलाज कराया जा रहा था। अब शासन से स्वास्थ्य विभाग को 25 नए सीएचओ मिले हैं, जिन्हें सेंटरों पर नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब जिले में 120 सब सेेंटरों पर सीएचओ लोगों की जांच और उपचार कर रहे हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 में 20, 2019-20 में 33 और 2020-21 में 52 और 2021-22 में 99 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। पिछले चार साल में शासन स्तर से विभाग को केवल 120 सीएचओ मिले हैं। इन सीएचओ को सेंटर पर नियुक्त कर लोगों का इलाज कराया जा रहा है। अन्य सेेंटर पर एएनएम ही इलाज मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed