फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crooks who robbed the Khal businessman trapped in Ghaziabad

गाजियाबाद में धरे गए खल व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश

Tue, 09 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The crooks who robbed the Khal businessman trapped in Ghaziabad
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कसबे के खल व्यापारी से सरेआम लूट करने वाले बदमाश गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। बदमाशों से पुलिस ने 50 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। खल व्यापारी से 93 हजार रुपये लूटे गए थे।
विज्ञापन

ट्रोनिका सिटी पुलिस ने बदरपुर पुस्ते के पास चेकिंग के दौरान चार बदमाश गिरफ्तार किए। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, तीन लूट के मोबाइल और 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी अमन पुत्र ओमप्रकाश, इरफान पुत्र शमशुद्दीन, आसिफ पुत्र हसीन और वसीम पुत्र नवाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाजियाबाद के अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने स्वीकार किया है कि अग्रवाल मंडी टटीरी के खल व्यापारी से 93 हजार रुपये लूटे थे, जिनमें से 50 हजार रुपये बरामद हो गए हैं। लूट की वारदात में अमन और इरफान शामिल रहे थे। अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों ने एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से मिलकर गिरफ्तारी की जानकारी ली। एसपी का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों से जिले की पुलिस भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed