{"_id":"685eeb1ffbe40874e80f853d","slug":"the-body-of-a-shopkeeper-was-found-hanging-in-the-shop-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-133857-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकान में फंदे पर लटका मिला दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकान में फंदे पर लटका मिला दुकानदार का शव
Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के शताब्दीनगर निवासी अंकुर शर्मा (28) का शव बृहस्पतिवार की रात कोताना मार्ग स्थित दुकान में पंखे पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं अंकुर के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है और पुलिस इसका कारण पता करने में लगी है।
अंकुर शर्मा नगर ने कोताना रोड पर शिव मोबाइल के नाम से दुकान खोल रखी था। परिजनों ने बताया कि अंकुर रोजाना दुकान बंद करके शाम को करीब नौ बजे तक घर पहुंच जाता था।
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे अंकुर ने अपनी मां सुनीता के पास फोन किया और बाजार से कुछ सामान लाने के बारे में पूछा। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया और रात नौ बजे तक भी वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने पहले उसके दोस्तों के पास फोन करके जानकारी की, मगर कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रात करीब 12 बजे परिजनों को लेकर दुकान पर पहुंची। दुकान का शटर बंद था, मगर ताला नहीं लगा हुआ था। पुलिस ने शटर उठाकर देखा तो अंकुर का शव पंखे में फंदे पर लटका हुआ था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी गायब मिली और सिम भी मोबाइल से निकालकर तोड़ रखा था।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी व एक साल का बेटा है। वहीं सीओ विजय कुमार तोमर ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है और इसका कारण पता किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि अंकुर के साथ किसी का लेनदेन को लेकर कोई विवाद तो नहीं था।