{"_id":"652a9543cc72d521470a86cf","slug":"the-audience-became-emotional-after-watching-shravans-death-incident-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3282-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: श्रवण मरण प्रसंग देख दर्शक हुए भाव-विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: श्रवण मरण प्रसंग देख दर्शक हुए भाव-विभोर
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
बिनौली। तितरौदा गांव की धर्मशाला के पास अनमोल रामलीला पार्टी द्वारा चल रहे रामलीला मंचन में शनिवार को श्रवण कुमार द्वारा माता-पिता को तीर्थ स्थानों के दर्शन कराना, दशरथ के बाण से श्रवण का वध होने का मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
मंचन में श्रवण कुमार माता-पिता को तीर्थ स्थानों के दर्शन कराने को जाते हैं। इसी बीच गंगा से पानी भरते समय राजा दशरथ किसी जंगली जानवर की आवाज समझकर बाण चला देते हैं, जो श्रवण के सीने को चिरता हुआ पार निकल जाता है। श्रवण कुमार के अंधे माता-पिता बेटे की मौत पर विलाप करते हुए राजा दशरथ को पुत्र के वियोग में तड़प-तड़प कर मरने का श्राप देते हैं और अपने प्राण त्याग देते हैं। मंचन को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। रामलीला में डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय, मनोज प्रधान, बिजेंद्र मुखिया, विनेश कुमार, पिंटू पंडित प्रवीण, शिवम, मोहित अनुराग आदि का सहयोग रहा। यूट्यूब द्वारा गांव के दिल्ली, हरियाणा व उत्तरांचल व अन्य शहरों में रह रहे लोगों को लाइव मंचन दिखाया गया।