फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The anger of the youth erupted over the dirt

गंदगी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, जल्द कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The anger of the youth erupted over the dirt
बड़ौत। जनता वैदिक महाविद्यालय के मैदान के बाहर पड़ी गंदगी के विरोध में रविवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द सफाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस मैदान के मुख्य द्वार पर ही गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां पर आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मैदान में युवा आर्मी भर्ती के लिए अभ्यास करते हैं। इन्हें भी इस कूड़े और गंदगी के ढेर से होकर गुजरना पड़ता है। यहां के स्थानीय लोगों और युवाओं द्वारा कई बार नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर गंदगी से निजात दिलाए जाने की मांग की जा चुकी है। हालांकि समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शनकारियों में गोपाल, राजीव, गौरव, हरेंद्र, सुधीर, अंकित, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed