फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused is away from the grip of the police, the victim's family is in panic

Baghpat News: आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, दहशत में पीड़ित परिवार

Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The accused is away from the grip of the police, the victim's family is in panic
बागपत। पांची गांव में ईद पर चंदा देने से रोकने और उसके बाद हमला करने के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ रही है। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में आया हुआ है, क्योंकि उन पर दोबारा हमला हो सकता है। पीड़ित ने बुधवार को एसपी को शिकायत देकर विवेचक की कार्यशैली पर सवाल उठाए और विवेचक बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

पांची गांव के रहने वाले नवाब ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने 23 अप्रैल को ईद के दिन वह अपने बेटे शहजाद के साथ मस्जिद में गया था। आरोप लगाया कि तभी पुरानी रंजिश के चलते चंदा देने से रोका गया और फिर दोनों पर हमला कर दिया गया। इस मामले में उसने चांदीनगर थाने में ग्राम प्रधान नासिर, इसरार, इमरान, कामिल, आफताब, आदिल, अब्दुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

नवाब का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया, जो उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने विवेचक पर भी हमलावरों का पक्ष लेने का आरोप लगाया और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed