फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tension after four deaths from cancer

कैंसर से चार मौतों के बाद टेंशन

Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tension after four deaths from cancer
बागपत के पुरानी तहसील में हैडपंप से पानी भरते लोग - फोटो : amar ujala
बागपत। हिंडन और कृष्णा के दूषित पानी से जहां लोग कैंसर के शिकार हो रहे हैं, वहीं शहर के छोटे से मोहल्ले पुरानी तहसील में भी इसका प्रकोप है। डेढ़ साल के भीतर चार लोग कैंसर से जान गंवा चुके हैं। मोहल्ले के लोगों में इसे लेकर भय का माहौल है। कॉलोनी का पानी पीने योग्य नहीं है। प्रशासन की ओर से पानी की कोई जांच नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन

शहर के पुरानी तहसील मोहल्ले के धर्मपाल सिंह, शिक्षा देवी, नानू और विमल प्रसाद की डेढ़ वर्ष के भीतर मौत हो चुकी है। कैंसर से हुई मौत से कालोनी में दहशत है। पुरानी तहसील मोहल्ला निवासी बिमला ने बताया कि हैंडपंप का पानी खराब है। नगर पालिका से पानी की  सप्लाई से ही काम चलता है। हैंडपंप से गंदगी निकलती है, जिसमें बदबू आती है। उर्मिला बताती है कि हैंडपंप का पानी दूषित है। मोहल्ले के लोग यमुना इंटर कॉलेज के छात्रों को पानी पीने से हर रोज रोकते हैं। कई लोगों ने घरों में आरओ लगवा रखे हैं।
विज्ञापन

रामकिशन ने बताया कि हैंडपंप के पानी को केवल पशुओं के नहलाने में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी हालत यह है कि कुछ घंटे रख दिया जाए तो रंग पीला पड़ने लगता है। अनिल ने बताया कि कालोनी के हैंडपंप के पानी के सेवन से बीमारियां बढ़ गई हैं। कालोनी में गंभीर रोग पैर पसार रहे है। ईओ ललित कुमार आर्य ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द पानी की जांच कराई जाएगी। जांच में पानी दूषित मिला तो हैंडपंपों को उखड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बागपत मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पानी दूषित है तो नगर पालिका से इसकी जांच कराई जाएगी। कैंसर से लोगों की मौत होने का मामला संज्ञान में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed