फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tell the son of IAS friendship, RS-car was missing from

आईएएस का बेटा बता दोस्ती की, रुपये-कार लेकर हुआ गायब

Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tell the son of IAS friendship, RS-car was missing from
cheat - फोटो : Images
बागपत। आईएएस अफसर का बेटा बताकर महिला से दोस्ती कर कार और एक लाख रुपये लेकर युवक गायब हो गया। महिला अपने पति के साथ युवक को शहर में तलाश करती रह गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


 गुड़गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया  उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई थी। युवक ने खुद को आईएएस अफसर का बेटा बताया था। उसने अपना पता इलाहाबाद बताया था, लेकिन वह कानपुर का रहने वाला है। उसने उससे एक लाख रुपये उधार लिए। इनमें से 50 हजार रुपये पिछले माह दिए थे। चार-पांच दिन पहले उसने उससे कार मांगी थी। वह उसके साथ बागपत कार में आई थी। उसके पास अपनी कार छोड़कर चली गई थी। युवक ने बताया वह बागपत में किराए पर रह रहा है।
विज्ञापन


उसने युवक से अपने रुपये का तगादा किया तो उसने बागपत आकर रुपये लेकर जाने को कहा। वह उससे अपनी कार और रुपये लेने पति के साथ मंगलवार को बागपत पहुंची तो उसे युवक यहां नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। उसका आरोप है कि आरोपी उसकी गाड़ी लेकर चला गया है। उसने आरोपी युवक को पकड़कर गाड़ी और रुपये बरामद करने की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा प्रथम दृष्टता मामला गुड़गांव का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed