फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager injured by firing in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर घायल

Fri, 15 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured by firing in Harsh firing
हलालपुर गांव में हर्ष फायरिंग में घायल बच्चा। - फोटो : BAGHPAT
हलालपुर गांव का मामला, गंभीर हालत में सोनीपत रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। हलालपुर गांव की चौधरान पट्टी में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक 13 वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया। परिजनों ने किशोर को बड़ौत के हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे सोनीपत के लिए रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार को गांव में बृजपाल की लड़की पारूल की शादी थी। रमाला से बारात आई थी। शाम को चढ़त के दौरान एक युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान चढ़त देख रहे पड़ोस के नितिन (13) पुत्र कृष्णपाल को गोली लग गई। इससे शादी का माहौल अफरातफरी में बदल गया। परिजनों ने किशोर को तुरंत बड़ौत के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। किशोर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सोनीपत के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष छपरौली हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हो गई है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed