फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teams formed for the disclosure of the murder of Ashwini

अश्वनी की हत्या के खुलासे के लिए टीमें गठित 

Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teams formed for the disclosure of the murder of Ashwini
जांच - फोटो : demopic
बागपत के बड़ौत में दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सप्रेस में शामली के मालैंडी निवासी अश्वनी शर्मा की हत्या के मामले में जीआरपी के एसपी शगुन गौतम ने अहेड़ा, बागपत रोड और बड़ौत स्टेशन का दौरा किया। खुलासे के लिए बड़ौत एसओ को विवेचना सौंपी गई है। वारदात के बाद बैग लेकर हत्यारा अहेड़ा स्टेशन के पास ही ट्रेन से उतरा था, इस पूरे क्षेत्र में मुखबिरों का जाल फैलाया गया है। कई जगह टीमों ने छापेमारी भी की, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम अहेड़ा हॉल्ट पर मालैंड़ी निवासी अश्वनी शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोबाइल लूट का विरोध करने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। अश्वनी शर्मा का मोबाइल गायब मिला है। मृतक के भाई नितिन शर्मा ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार रात एसपी जीआरपी मुरादाबाद शगुन गौतम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय और बड़ौत सीओ कर्मवीर सिंह ने भी जानकारी ली। डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता ने भी मोबाइल पर जानकारी ली और पुलिस को इस घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को 315 बोर का एक बुलेट भी मिला है। सीओ जीआरपी हरिप्रकाश कसाना बड़ौत में कैंप किए हुए हैं। पुलिस के शक की सुई अहेड़ा और आसपास के गांवों की ओर घूम रही है। एसओ जीआरपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल रहे युवकों का पता लगाने में जुटी है। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


किसने दी थी परिवार को हत्या की सूचना
बड़ौत। चलती ट्रेन में गोली मारकर अश्वनी शर्मा की हत्या के मामले की सूचना इसी ट्रेन में सवार एक युवक ने उनके परिजनों को मोबाइल फोन पर दी थी। पुलिस को लग रहा है कि जिस युवक ने सूचना दी, उससे महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है। इससे लगता है कि घटना के समय अश्वनी शर्मा का कोई परिचित युवक इसी ट्रेन में सवार था। अब पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है, ताकि उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच
बड़ौत। अश्वनी शर्मा का मोबाइल गायब है। पुलिस तक सबसे पहले सूचना पहुंची कि मोबाइल लूट के विरोध में गोली मारी गई है। कुछ लोगों ने इसे सीट का विवाद बताया। पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी है। अश्वनी शर्मा की गांव और नौकरी की बैकग्राउंड खंगाली जा रही है। परिवार ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। जीआरपी एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल ले जाने के पीछे यह भी सवाल उठता है कि आखिर जिस युवक ने वारदात को अंजाम दिया वह सिर्फ मोबाइल के पीछे ही क्यों लगा था। इसकी जांच की जा रही है।



नहीं बढ़ाई ट्रेन की पुलिस सुरक्षा
बड़ौत। शुक्रवार की शाम एक्सप्रेस ट्रेन में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं किए। रेलवे स्टेशन पर आने व जाने वाली ट्रेनों में कोई चेकिंग अभियान भी नहीं चलाया। जबकि, शुक्रवार को हुई ट्रेन में हुई इस घटना से यात्रियों में भय व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed