फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teach self-help tricks

स्वयं सेविकाओ को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Fri, 12 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teach self-help tricks
खेकड़ा। नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयं सेविकाओं को महिला थाना प्रभारी बागपत ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन

रासेयो शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने शिविर स्थल विद्या भवन इंटर कॉलेज एवं अर्वाचीन इंटर कॉलेज में अभियान चलाकर सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने नगर स्थित मलिन बस्ती पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने आसपास सफाई रखने की अपील की। जिससे संक्रामक रोगों से बचाव किया जा सके। इसके बाद शिविर में महिला थाना प्रभारी बागपत साक्षी सिंह, कोतवाली प्रभारी खेकड़ा रवेंद्र सिंह ने स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। वहीं, कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने को कहा। छात्राओं को सरकार द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर नोट कराए। छात्राओं को किन परिस्थितियों में किन नंबरों पर संपर्क करना है। इसके बारे में जानकारी दी।

अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रबंधक उमेश शर्मा ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में जानकारी दी। प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी सुमन ने स्वयं सेविकाओं को संस्कार एवं अनुशासन के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉॅ. आरके जैन, टीना जैन, रुचि यादव, डॉ. विनीता, गरिमा, नीलम, तानिया, कनिका, डॉ. निखलेश, लोकेश शर्मा, उर्मिला, मधु, उपेंद्र, दीपक, छात्रा आरती, कोमल, मधु, नेहा, निकिता, निशा, प्राची, प्रज्ञा, पूजा, मानसी, नीतू, साक्षी, शिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed