फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Surrendered in court accused of making fraudulent loans

फर्जी तरीके से लोन लेने के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर 

Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Surrendered in court accused of making fraudulent loans
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
बागपत में फर्जी दस्तावेजों की मदद से धोखाधड़ी से बैंक से लोन लेने के आरोपी नरेश ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में बैंक के रिटायर मैनेजर समेत चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


 इलाहाबाद बैंक की बागपत में स्थित शाखा से वर्ष 2009 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रैक्टरों पर लोन दिया गया था। कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के आधार पर पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत कई लोगों को मुल्जिम माना। पुलिस ने रिटायर मैनेजर (तत्कालीन प्रबंधक) अनिल गोपाल गर्ग को करीब डेढ़ माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

 

इस मामले में आरोपी महक सिंह, श्रवण, राजफूल भी जेल जा चुके है। अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को आरोपी नरेश निवासी बसी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। विवेचक इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते ही आरोपी नरेश ने कोर्ट में सरेंडर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी चल रहे फरार 
बागपत। बैंक के फिल्ड ऑफिसर जगत सिंह के अलावा छपरौली निवासी रविंद्र, पप्पू, जितेंद्र, रठौड़ा गांव के (हाल निवासी बड़ौली रोड बड़ौत) कृष्णपाल, रमेश व दो अज्ञात फरार चल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed