फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane crop caught fire due to breakdown of high tension line

हाईटेंशन लाईन का तार टूटने से गन्ने की फसल में लगी आग

Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop caught fire due to breakdown of high tension line
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गन्ने की फसल में लगी आग
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव के जंगल में सोमवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर जाने से एक किसान की दो बीघे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

जिवाना की जंगल में सुरेशपाल पुत्र परशुराम का खेत है उसके ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है दोपहर के समय अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन का एक तार टूटकर नीचे गिर गया जिस कारण गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे काफी संख्या में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान सुरेशपाल की दो बीघा गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई थी। गांव के ही सुभाष, गौरव, अमित आदि ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि खेत के ऊपर से अत्यधिक ढीली हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी जिसकी उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बार-बार शिकायत की लेकिन ढीली विद्युत लाइन को खींचा नहीं गया जिस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पीड़ित किसान के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed