फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strong room will be made at the centers to keep the question paper

Baghpat News: प्रश्न पत्र को रखने के लिए केंद्रों पर बनाया जाएगा अलग से स्ट्रांग रुम

Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Strong room will be made at the centers to keep the question paper
डबल लॉक की अलमीरा में सीसीटीवी की निगरानी में रखें जाएंगे प्रश्नपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र रखने के लिए अलग से स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र डबल लॉक की अलमीरा में सीसीटीवी की निगरानी में रखे जाएंगे। महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र रखने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस बार प्रधानाचार्य के कक्ष में स्ट्रांग रूम नहीं बनाया जाएगा। परिषद का मानना है कि परीक्षा के दौरान परीक्षा संचालन एवं अन्य कार्यो के चलते प्रधानाचार्य के कक्ष में कर्मचारियों का आवागमन होता रहता है। जिससे प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग होने की आशंका रहती है। इसलिए इस बार प्रधानाचार्य के कक्ष के बजाए अन्य किसी दूसरे कक्ष में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। इसमें प्रश्नपत्र रखने के लिए डबल लॉक की अलमीरा की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए स्ट्रांग रुम में सीसीटीवी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाने के लिए अलग से स्ट्रांग रूम बनाने एवं सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed