{"_id":"6aea39e4ee68da419409172a","slug":"districts-aqi-crosses-360-people-troubled-by-pollution-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-161740-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले का एक्यूआई 360 के पार, प्रदूषण से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले का एक्यूआई 360 के पार, प्रदूषण से लोग परेशान
विज्ञापन
देश का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा बागपत की खबर से संबंधित फोटो। बागपत में दिल्ली-सहारन
- बागपत में एक्यूआई 360 पर पहुंच गया, प्रदूषण बढ़ने के कारण लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में प्रदूषण ने लोगों की हालत खराब कर दी। कभी बड़ौत में प्रदूषण ज्यादा हो जाता है तो कभी बागपत में खतरनाक के स्तर पर प्रदूषण पहुंच जाता है। यहां सोमवार को बड़ौत में एक्यूआई 341 था, जो मंगलवार को 297 रहा। बागपत में एक्यूआई 300 था, जो मंगलवार को बढ़कर 360 पर पहुंच गया। इस तरह बागपत मंगलवार को देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
मौसम में ठंडक के साथ ही हवा में नमी बढ़ने और त्योहारी सीजन शुरू होने से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। यहां पिछले कई दिनों से एक्यूआई तीन सौ से पार चल रहा है। इस प्रदूषण को देखते हुए ही ग्रैप दो की पाबंदियां लागू करनी शुरू कर दी गई हैं। उन उद्योगों को बंद कराया जा रहा है, जो प्रदूषण फैला रहे हैं।
इनमें तेल की फैक्टरियां भी शामिल है। इसके अलावा कोल्हू भी प्रदूषण फैला रहे हैं। वहीं एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि बीएस 4 तक के वाहनों को रोकने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। अधिकतर वाहनों को रोक दिया गया है। सड़क पर चलने पर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- गले व आंखों में होने लगी समस्या
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रदूषण में आंखों में जलन की शिकायत सबसे ज्यादा रहती है। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी न हो। इसके अलावा गले में प्रदूषण के कारण परेशानी हो रही है। ऐसे में मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।