{"_id":"60f1cf928ebc3eccc6199a19","slug":"stone-pelting-firing-in-dispute-over-price-of-eggs-baghpat-news-mrt547701943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे की कीमत को लेकर विवाद में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडे की कीमत को लेकर विवाद में पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

बागपत। नगर के मोहल्ला मुगलपुरा में अंडे की कीमत को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर युवक के परिवार पर हमला कर दिया गया। एक मकान की छत से पथराव और फायर भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी बासिद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी की दुकान से अंडा खरीदने गया था। दुकानदार ने अंडे की कीमत आठ रुपये बताई। उसने सात रुपये में अंडा देने को कहा तो वहां बैठा युवक गाली देने लगा। विरोध करने पर मारपीट हो गई। आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। वह और उसका भाई घायल हो गए। उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। छत से पथराव और फायरिंग करने का भी आरोप है। फायरिंग और पथराव का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी अभिषेक सिंह ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।