{"_id":"60edc5fc8ebc3ef9ff1020b3","slug":"sticks-and-sticks-in-the-dispute-of-transactions-in-daha-baghpat-news-mrt547111169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा में लेनदेन के विवाद में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा में लेनदेन के विवाद में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा गांव में रुपये के लेनदेन के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दो भाई घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने बिनौली सीएचसी भेजा है।
दाहा गांव में मंगलवार को रुपये के लेनदेन के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से दो भाई फिरोज व इकबाल पुत्र याकूब घायल हो गए। इकबाल ने पड़ोस के ही रहने वाले तीन लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। बताया कि उनके पड़ोस में एक परिवार पर कुछ रुपये उधार हैं। वह उनसे अपनी रकम मांगने गए तो गाली गलौच कर उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर आई है, जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।