Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: सपा ने बिजनौर सीट पर चला जाट कार्ड तो बदलेंगे चुनावी समीकरण

Wed, 18 Nov 2026 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
political news
बिजनौर। विधानसभा चुनाव में इस बार बिजनौर सीट पर जातीय समीकरणों की भूमिका अहम हो सकती है। समाजवादी पार्टी यदि इस सीट पर जाट समाज के किसी चेहरे को मैदान में उतारती है तो चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन

सपा से जाट समाज के राहुल सिंह, अनुज मलिक और डॉ. रमेश तोमर समेत कई नेता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वहीं सांसद रूचि वीरा की बेटी स्वाति वीरा, नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी के बेटे दीपक सैनी भी दावेदारों में शामिल हैं। वहीं, इस बार राष्ट्रीय लोकदल के भाजपा के साथ रहने से मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। उस समय बिजनौर सीट रालोद के खाते में गई थी और रालोद से डॉ. नीरज चौधरी ने चुनाव लड़ा था। उन्हें 95,720 वोट मिले थे, जबकि भाजपा की सुचि चौधरी 97,165 वोट पाकर विजयी हुई थीं। दोनों प्रत्याशियों के बीच करीब 1,445 वोटों का अंतर रहा था। बसपा की रुचि वीरा को 52,035 वोट मिले थे। इससे साफ है कि पिछले चुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़े भी इस सीट पर बदलते राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा करते हैं। बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी दीपक को 89,429 वोट मिले, जबकि रालोद के चंदन चौहान को 88,438 वोट प्राप्त हुए। दोनों के बीच केवल 991 वोटों का अंतर रहा। बसपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह को 41,958 वोट मिले।

ऐसे में इस बार सपा के सामने मजबूत प्रत्याशी चुनने की चुनौती होगी। यदि पार्टी जाट समाज के किसी दावेदार पर भरोसा जताती है, तो उसे पिछले चुनावों में मिले जाट मतों के साथ अन्य वर्गों का समर्थन जुटाने की रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed