फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   State in-charge of Hindu Yuva Vahini started investigation

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी ने शुरू कराई जांच

Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
State in-charge of Hindu Yuva Vahini started investigation
नृत्य कार्यक्रम की वीडियो वायरल होने का प्रकरण
विज्ञापन

बोले प्रदेश प्रभारी, जांच में दोषी मिलने पर होगी तत्काल कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कॉलोनी मेें रविवार की रात हुए नृत्य कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा था। इसमें हिंदू युवा वाहिनी के शामिल होने पर प्रदेश प्रभारी ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी। उनका कहना है कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है, जो गंभीर है। जांच में दोषी मिलने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि रविवार की रात कांशीराम कालोनी मेें नृत्य कार्यक्रम कराया गया था। इसमें बाहर से महिला कलाकार बुलाई गई थी। इसमें हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ओर जिला सहप्रभारी आलोक शास्त्री सहित कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हुए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सभी ने इसकी कड़ी निंदा की थी। अब यह मामला हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह तक भी पहुंच गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में लगातार शिकायत मिल रही है। यदि ऐसा हुआ है तो बहुत शर्मनाक घटना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि धूमिल नहीं होने दी जाएगी। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed