फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers should consider the mill as their own and supply sugarcane to it: Umesh Modi

मिल को अपना समझकर गन्ना दें किसान : उमेश मोदी

Sat, 17 Oct 2026 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 17 Oct 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers should consider the mill as their own and supply sugarcane to it: Umesh Modi
मलकपुर शुगर मिल ने क्षेत्र के विकास के लिए नए कारखाने खोलने की बात कही
विज्ञापन

-पूरा गन्ना भुगतान करने पर किसानों ने किया सम्मान
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में शनिवार को किसानों की बैठक हुई। जहां मिल मालिक उमेश मोदी ने किसानों से मिल को अधिक मात्रा में गन्ना देने का आह्वान किया। उन्होंने इस बार की तरह आगे भी समय पर गन्ना भुगतान करने का भी आश्वासन दिया।
किसानों ने मलकपुर मिल का पूरा गन्ना भुगतान होने पर मिल मालिक उमेश मोदी का सम्मान किया। उमेश मोदी ने कहा कि लोग पहले कहते थे कि मिल में चौधरी अजित सिंह का हिस्सा है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने केवल किसानों की खुशहाली के लिए क्षेत्र में मिल लगवाया था। जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का गन्ना बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि मिल को अपना समझकर गन्ना दें, समय पर भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि क्षेत्र में अन्य कारखाने लगाए जाएंगे, जिससे यहां की जमीन के रेट बढ़ेंगे तो यहां का विकास होगा।
विज्ञापन

मलकपुर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन अंकित वीर ने कहा कि मिल मालिक ने बकाया गन्ना भुगतान नए पेराई सत्र से पहले देने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए मिल परिसर में हाल व कैंटीन बनवाने की मांग रखी। थांबा चौधरी यशपाल सिंह ने विलंब से हुए गन्ना भुगतान के ब्याज भुगतान की मांग उठाई। इस मौके पर बावली थांबा चौधरी जयपाल सिंह, मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी, रणवीर प्रधान, पूर्व प्रधान सुधीर, अमरपाल दांगी, सुरेश तोमर, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed