फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stare at the rising sun everyday, cherish some dreams too

Baghpat News: उगता हुआ सूरज नित निहारा करो, कुछ सपने भी संवारा करो

Mon, 16 Jan 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 16 Jan 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Stare at the rising sun everyday, cherish some dreams too
अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी में संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र सिंह की जयंती पर आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी में कवि गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला अर्जुन सिंह की पत्नी रूकमणी देवी रहे। सबसे पहले समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद कवियों ने कविता पाठ शुरू किया। खेकड़ा के कवि गजेंद्र कौशिक ने कविता सुनाई कि उगता हुआ सूरज नित निहारा करो, कुछ सपने भी संवारा करो।
विज्ञापन


अजय तोमर ने घर बार छोड़ कर भगवे को ओढ़ कर, भारती के लिए चला भारती का लाल था कविता सुनाई। सुरेंद्र शर्मा ने पश्चिम में मेरे यमुना हो और पूरब में गंगा हो। जन गण मन बस जाए मन में, हाथों बीच तिरंगा हो कविता सुनाई। इनके अलावा भी कई कवियों ने कविताएं पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान सुरेश चंद जिंदल ने की तो संचालक अजय तोमर ने किया। मौके पर पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, सतीश जिंदल, विरेंद्र त्यागी, ओमपाल आर्य, संजय जिंदल, अतुल जिंदल आदि मौजूद रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed