{"_id":"67dc5dab37dbf985a90f136b","slug":"ssb-jawan-and-his-family-attacked-in-chirchita-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128304-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चिरचिटा में एसएसबी के जवान और परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चिरचिटा में एसएसबी के जवान और परिवार पर किया हमला
Thu, 20 Mar 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय। चिरचिटा गांव में छुट्टी पर आए एसएसबी के जवान अंकित और उसके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें एसपी के आदेश पर सिंघावली अहीर पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चिरचिटा गांव के रहने वाले अंकित ने बताया कि वह एसएसबी में तैनात है और 24 फरवरी से 16 मार्च तक छुट्टी पर गांव आए थे। आरोप है कि 14 मार्च की रात गांव के ही हंस, प्रिंस, सचिन, राकेश और तरुण ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आई पत्नी, भतीजे और भाभी पर भी हमला कर दिया।
सिंघावली अहीर थाने में शिकायत देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। एसपी के आदेश पर सिंघावली अहीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।