{"_id":"6abe5ee55aab55139e02c5c9","slug":"lord-mallinaths-rath-yatra-was-taken-out-with-bands-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-159778-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान मल्लिनाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान मल्लिनाथ की रथयात्रा
विज्ञापन
-श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
फोटो- आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर से बृहस्पतिवार को भगवान मल्लिनाथ की रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया।
रथयात्रा शुरू होने से पहले दिगंबर जैन मंदिर में बोली लगाई गई। सौधर्म इंद्र की प्रथम बोली धनपाल जैन ने ली। सारथी की बोली राकेश जैन, ऋतिक जैन के नाम रही। कुबेर इंद्र की बोली जगदीश प्रसाद, सोनू जैन ने लगाई। सनत कुमार इंद्र की बोली पीयूष जैन, अमित जैन, राकेश जैन, गुलशन राय के नाम छोड़ी गई। इसके बाद रथयात्रा पक्की चौपाल, मेन बाजार होते हुए जैन धर्मशाला पहुंची। वहां पांडुकशिला पर मल्लिनाथ भगवान का पूजन किया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान अभिनंदन जैन, नवीन जैन, राकेश जैन, प्रवीण जैन, राहुल जैन, सतीश जैन आदि मौजूद रहे।