{"_id":"585acb1a4f1c1ba107e3987c","slug":"sp-leader-shot-in-the-leg-entered-the-house-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के घर में घुसकर पत्नी के पैर में गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के घर में घुसकर पत्नी के पैर में गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
घायल वीनम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के अर्जुनपुरम मोहल्ले में मंगलवार देर रात दो युवकों ने किवाड़ खुलवाकर मुलायम यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष की पत्नी पर गोलियां बरसाईं। एक गोली पैर में लगने से वह गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात दो युवक मुलायम यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सुनील लाकड़ा के घर पहुंचे। उस समय घर में सुनील की पत्नी वीनम और मां ही थीं। सुनील बाहर थे। युवकों ने किवाड़ खुलवाए और घर में भीतर जाने लगे। वीनम ने मना किया तो उन्होंने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली वीनम के दाहिने पैर में लगी और वह खुन से लथपथ होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीनम को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि अब तक घटना के पीछे क्या कारण है, पता नहीं लग पाया है।