{"_id":"691b097a991d4ae0ef02abe5","slug":"sp-honored-the-runner-up-team-of-the-cricket-competition-baghpat-news-c-28-1-bag1001-142006-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: क्रिकेट प्रतियोगिता की उपविजेता टीम को एसपी ने सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: क्रिकेट प्रतियोगिता की उपविजेता टीम को एसपी ने सम्मानित किया
विज्ञापन
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हापुड़ में संपन्न हुई मेरठ जोन की अंतर जनपदीय क्रिकेट पुलिस प्रतियोगिता की उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को एसपी सूरज कुमार राय ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बागपत के गौरव कसाना बेस्ट बल्लेबाज और कृष्णा कुमार बेस्ट गेंदबाज चुने गए।
हापुड़ में 11 से 14 नवंबर तक यह प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभाग करते हुए बागपत पुलिस की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और लगातार जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच गाजियाबाद की टीम के साथ खेला गया और उसमें टीम हार गई। प्रतियोगिता में उपविजेता रही टीम के खिलाड़ियों कप्तान सचिन चौधरी, गौरव कसाना, कृष्णा कुमार, रोहित भाटी, अनुज कुमार, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, भरत सिंह, मनोज कुमार, मोनू शर्मा, नवीन कुमार, राहुल तोमर, वितेंद्र कुमार, अतुल कुमार, आदित्य मलिक, कुलददीप कुमार को सोमवार को एसपी सूरज कुमार राय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।