फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP candidate and Pratap Gujjar God Mavi bail

सपा प्रत्याशी ईश्वर मावी और प्रताप गुर्जर को जमानत

Fri, 16 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 16 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
SP candidate and Pratap Gujjar God Mavi bail
बागपत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आते लोनी सपा प्रत्याशी ईश्वर मावी व भाकियू अध्यक्ष प्रताप गुर्जर - फोटो : amar ujala
बागपत। पूर्व विधायक चंदर सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आठ साल पहले दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे जाम करने के मामले में आरोपी भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और सपा के लोनी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी ईश्वर मावी समेत तीन लोगों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। सीजेएम ने तीनों को जमानत दे दी।
विज्ञापन


अहेड़ा गांव के पूर्व विधायक चंदर सिंह को फरवरी 2008 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी की थी। पुलिस ने जाम लगाने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस केस के आरोपी भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, सपा नेता ईश्वर मावी और कपिल बंसल के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुए थे। तीनों आरोपियों ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अभियोजन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को कोर्ट ने जमानत मिल गई है। उधर, सपा नेता ईश्वर मावी का कहना है कि वे रोड जाम के समय मौजूद नहीं थे। बाद में वहां पहुंचे थे। इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed