फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sour Prhladpur people performance police

खट्टा प्रह्लादपुर के लोगों का थाने में प्रदर्शन 

Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sour Prhladpur people performance police
चांदीनगर थाने में पुलिसवालों के समक्ष प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत के चांदीनगर के खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बिजली मिस्त्री रणवीर उर्फ रहतू की हत्या के केस का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने चांदीनगर थाने में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा रणवीर हत्याकांड को पुलिस पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है।  उन्होंने पुलिस अफसरों ने जल्द से जल्द केस का खुलासा करने की मांग की। 
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने कहा बिजली मिस्त्री रणवीर, 15 दिसंबर की रात में रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। तलाश करने पर भी उनका कहीं भी पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की, लेकिन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 18 दिसंबर को गांव में मकान से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उनका शव पड़ा मिला। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अभी तक रणवीर के कातिलों को पकड़ नहीं पाई, यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो कातिल पकड़े जाते। 

विज्ञापन

 

 उन्होंने चांदीनगर थाने में प्रदर्शन कर हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस वालों से नोकझोंक हुई। उन्होंने पुलिस अफसरों से केस के खुलासे की मांग की है। इसमें राजाराम, रणवीर, संजीव, योगेंद्र, संदीप, प्रेम सिंह, प्रवेश, अमित, मांगेराम, सुनील, गीता, बाला, सुमन आदि रही। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा रणवीर हत्याकांड मेें पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed