फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Slow progress of highway construction, public suffering

कब बदलेगी हाईवे निर्माण की चाल, सरूरपुर बेहाल

Mon, 06 Jan 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Slow progress of highway construction, public suffering
बागपत के सरूरपुर गांव में हाईवे निर्माण करती जेसीबी मशीन - फोटो : BAGHPAT
हाईवे निर्माण की धीमी चाल, जनता बेहाल
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण की चाल बेहद धीमी है। सरूरपुर खेड़की गांव के बीच से होकर गुजर रहे करीब एक किमी के टुकड़े पर पिछले छह महीने से नाले और पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। गड्ढों के बीच से लोगों को गुजरना मुश्किल हो गया है। कहीं नाला इतना ऊंचा बना दिया गया है कि लोगों को अपने ही घर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। पुलिस चौकी और स्वास्थ्य केंद्र में आवागमन में भी ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस हाईवे के निर्माण का काम करीब आठ साल पहले बसपा की सरकार में शुरू हुआ था। निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को सरूरपुर कलां में जुलाई 2019 में काम शुरू होने से उम्मीद बंधी थी कि समस्या से निजात मिल जाएगी। छह महीने बीत गए, अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। पुलिया और गांव के दोनों ओर नाले का निर्माण अभी अधूरा है। दिन में यहां कई बार जाम के हालात बन जाते हैं और यात्री फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

23 मई तक कैसे पूरा होगा पहला चरण
पश्चिम उत्तर प्रदेश की सियासत का मुद्दा बने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 155.125 किमी तक होना है। अनुमानित लागत 1505.72 करोड़ है। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से शामली बाईपास तक 61.409 किमी का निर्माण होगा। एनएचएआई ने ठेकेदार कंपनी को पहले चरण का निर्माण 23 मई 2020 तक पूरा करने के निर्देश दिए, लेकिन जिस तरह कार्य धीमी गति से चल रहा है, इससे समय पर निर्माण पूरा होने की उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीण सुभाष नैन, कोमिल नैन और सतवीर सिंह ने कहा कि हाईवे निर्माण की चाल धीमी है। नाले और पुलिया का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। जिन लोगों के आवास हाईवे पर है, उन्हें घर से निकलने में परेशानी हो रही है। साप्ताहिक पैठ में आने वाले दुकानदारों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

बागपत के सरूरपुर गांव स्थित सीएचसी के सामने बना नाला

बागपत के सरूरपुर गांव स्थित सीएचसी के सामने बना नाला- फोटो : BAGHPAT

सरूरपुर के पास क्षतिग्रस्त हुआ डिवाइडर

सरूरपुर के पास क्षतिग्रस्त हुआ डिवाइडर- फोटो : BAGHPAT

सरूरपुर के पास हाईवे पर मट्टी डालते हुए

सरूरपुर के पास हाईवे पर मट्टी डालते हुए- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed