फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sister sacrificed for respect

आन की बलि चढ़ी बहन

Tue, 10 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 10 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sister sacrificed for respect
बागपत के हिलवाड़ी गांव में युवक ने चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर अपनी बहन की गला घोंट कर हत्या कर दी। प्रेमी को भी पीट-पीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया। मगर, हंगामा होने और पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। मृतका के तहेरे भाई ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बड़ौत कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक हिलवाड़ी गांव निवासी धर्मपाल के बेटे देवेंद्र उर्फ काला का अपने ही चचेरी बहन पिंकी (18) पुत्री प्रताप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार देवेंद्र को पिंकी के परिजनों ने समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन


रविवार की रात परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, तो पिंकी का भाई रोहित और पिता प्रताप आगबबूला हो गया। आरोप है कि रोहित ने देवेंद्र के सामने ही पिंकी की उसके गले में पड़ी चुन्नी से ही गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद देवेंद्र को भी धारदार हथियार से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, हंगामा हो जाने और पुलिस के पहुंचने पर दोनों पिता-पुत्र उसे छोड़कर फरार हो गए। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देेने के  बाद युवती के शव को तालाब के किनारे फेंक गए। इसके बाद एसपी रवि शंकर छवि, सीओ सीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी वीके सिंह भी मौके पर पहुंचे और युवती के शव को कब्जे में ले लिया।


 पुलिस के भय से देवेंद्र भी घायल अवस्था में ही वहीं छिप गया। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण ही पिंकी की हत्या की गई है। पिंकी के ही तहेरे भाई बबलू ने उसके भाई रोहित, पिता प्रताप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed