{"_id":"6523e8a56c2b4a6eb50ae1b7","slug":"shreejis-rath-yatra-taken-out-with-bands-in-tattiri-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6047-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टटीरी में बैंड-बाजों के साथ निकाली श्रीजी की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टटीरी में बैंड-बाजों के साथ निकाली श्रीजी की रथ यात्रा
विज्ञापन
-रथ यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से सोमवार को भगवान महावीर की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मार्गों से होती हुई मंडी में समाप्त हुई। रथ यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
रथ यात्रा से पूर्व मंदिर में बोली लगाई गई। इसमें सौ धर्म की बोली धनपाल जैन, संजय जैन, सारथी की बोली राजेंद्र प्रसाद, इंद्र की बोली सुखमाल चंद जैन, श्रेयांश जैन, इंद्र की दूसरी बोली दयाचंद जैन, प्रवीण जैन ने लगाई। रथ यात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। यात्रा में कीर्तन मंडली की ओर से सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गईं। रथ यात्रा के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह 24 स्वागत द्वार बनाए गए। स्वागत द्वार पर श्रद्धालुओं ने श्रीजी पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया और जलपान की भी व्यवस्था कराई गई। यात्रा में राजेश जैन, रविंद्र जैन, वैभव जैन, एडवोकेट वीरेश, वासु जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन मौजूद रहे।