फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: सात फेरों से बंधी गांठ, सांस थमने के बाद भी नहीं खुली

Mon, 28 Sep 2026 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
health news
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला के रहने वाले पूर्व सभासद व साधन सहकारी संघ खेकड़ा के चेयरमैन ब्रह्मपाल सिंह धामा और उनकी पत्नी बिमला (72) की शनिवार रात में एक साथ मौत हो गई। उनकी पत्नी किड़नी व फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित थीं, जिनकी पिछले कुछ दिनों से ज्यादा हालत खराब थी। दोनों की एक साथ मौत की घटना की लोगों में चर्चा है कि इस तरह दोनों की सांस जरूर थम गई, मगर साथ नहीं छूटा।
विज्ञापन

ब्रह्मपाल सिंह धामा की पत्नी बिमला करीब पांच वर्ष से किडनी और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। पिछले छह महीने से उनकी हालत ज्यादा खराब थी और वह चारपाई पर रहती थीं। ब्रह्मपाल सिंह धामा उनकी देखरेख करते थे तो छोटे बेटे शौकेंद्र धामा भी खेती करने के साथ ही मां का ध्यान रखते थे।
विज्ञापन

शौकेंद्र ने बताया कि शनिवार की रात में करीब नौ बजे खाना खाने के बाद पिता और वह बातचीत करके सोए थे। रविवार सुबह को वह उठे, मगर उनके पिता ब्रह्मपाल सिंह नहीं उठे, जो ज्यादातर जल्दी उठ जाते थे। उन्होंने उनके कमरे में जाकर देखा तो वह मृत पड़े थे। उसी कमरे में उनकी मां बिमला रहती थीं, उनको बताने का प्रयास किया तो देखा कि उनकी भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में परिवार के अन्य लोगों व पड़ोसियों को बताया, जिससे वहां शोक छा गया। इसकी सूचना मिलने पर रिश्तेदार भी आए। दोनों का एक साथ श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की चिता भी एक साथ जलाई गई।

ब्रह्मपाल सिंह कई पदों पर रहे
ब्रह्मपाल धामा नगर पालिका के सभासद रहे थे। इसके अलावा गांधी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य और साधन सहकारी संघ खेकड़ा के वर्तमान चेयरमैन थे। लोगों ने ब्रह्मपाल धामा के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed