फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sharp arms on two sides, nine injured

दो पक्षों में चले धारदार हथियार, नौ घायल

Sun, 11 Apr 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sharp arms on two sides, nine injured
बागपत जिला अस्पताल में भर्ती शेरपुर लुहारा गांव के लोग - फोटो : BAGHPAT
गांव शेरपुर लुहारा का मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

एक पक्ष ने दूसरे पर चुनाव में वोट डालने को लेकर हुई बहस के बाद मारपीट का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। शेरपुर लुहारा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हैं। दोनों ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक पक्ष ने दूसरे पर चुनाव में वोट डालने को लेकर हुई बहस के बाद मारपीट का आरोप लगाया है।
शेरपुर लुहारा गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शराब पीकर गाली-गलौज की मारपीट की और तेज धारदार हथियार से हमला करने की तहरीर दी है। एक पक्ष के तेजपाल की तहरीर पर पुलिस ने गौरव पुत्र प्रमोद, प्रमोद पुत्र महावीर, राकेश पत्नी प्रमोद और प्रियंका पुत्री प्रमोद के खिलाफ मुकदमा हुआ है। दूसरे पक्ष के प्रमोद पुत्र महावीर की तहरीर पर काला पुत्र सुरेश पाल, सन्नी पुत्र तेजपाल, शिवम पुत्र सुरेशपाल और संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सन्नी पुत्र तेजपाल, प्रमोद पुत्र महावीर और गौरव पुत्र प्रमोद को गिरफ्तार किया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, काला पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष एक प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया। पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed