{"_id":"6385ac9a84116c309c38a7fb","slug":"seven-bighas-of-sugarcane-burnt-of-a-farmer-in-baghpat-and-warned-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat : सात बीघा ईंख जलकर राख, गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन, दिया ये अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat : सात बीघा ईंख जलकर राख, गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन, दिया ये अल्टीमेटम
Tue, 29 Nov 2022 12:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Nov 2022 12:24 PM IST
सार
एक किसान की सात बीघा ईंख जलकर राख हो गई। इसके विरोध में किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यही नहीं सात दिन का अस्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन
किसान के खेत में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत तहसील के मलकपुर रोड पर मंगलवार की तड़के विद्युत लाइन से उठी चिंगारी के कारण किसान की सात बीघा ईंख की फसल जल गई। वहीं गुस्साए किसानों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मलकपुर गांव निवासी मुख्तयार सिंह पुत्र मलखान सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार की सुबह विद्युत लाइन से उठी चिंगारी से एक खेत में आग लग गई। सूचना पर काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए। इस दौरान उन्होंने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक सात बीघा ईंख की फसल जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
किसानों का कहना था कि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से कई बार इन जर्जर लाइनों को बदलने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण हर साल सैकड़ों बीघा ईंख एवं दूसरी फसल आग लगने के कारण तबाह हो जाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज
प्रदर्शन करने वाले किसानों ने पावर कॉरपोरेशन से पीड़ित किसानों को नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही जर्जर लाइनों को बदलवाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम भी दिया है।
यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद