{"_id":"63845a464b3f79110a1cebe4","slug":"khatauli-by-poll-rld-president-jayant-singh-distributed-voter-slips-in-khatauli-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
Mon, 28 Nov 2022 01:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 28 Nov 2022 01:47 PM IST
सार
खतौली उप चुनाव को लेकर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज क्षेत्र के तीन गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने खुद घर घर जाकर ग्रामीणों को मतदाता पर्ची बांटीं। उन्होंने गठबंधन से रालोद के प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में वोट मांगा।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत सिंह ने सोमवार को मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में मतदाता पर्ची बांटी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट करना है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियां क्षेत्र की जनता को हरसंभव तरीके से लुभाने का प्रयास कर रही हैं। उपचुनाव को लेकर जहां भाजपा नेता अब तक कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। वहीं गठबंधन से रालोद प्रत्याशी मदन भैया भी खतौली में अपने लिए नई सियासी जमीन तलाशने में जुटे हैं। वहीं रालोद प्रत्याशी को जिताने के लिए रालोद अध्यक्ष खुद एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खतौली में ही डेरा डाला हुआ है। सोमवार को उन्होंने क्षेत्र के तीन गांवों में खुद घर घर जाकर मतदाता पर्ची बांटी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: By Poll Election: खतौली के चुनाव में नहीं हाथी, दलित बनेंगे किसके साथी?
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह तीनों गांवों में बारी बारी लोगों के घर पहुंचे और उन्हें मतदाता पर्ची बांटीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट की चोट करनी है।
सोमवार को जयंत सिंह सुबह फहीमपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में मतदाताओं को पर्ची बांटते हुए गठबंधन के समर्थन में वोट मांगा। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीति और नियत ठीक नहीं है। गन्ने का भाव अब तक घोषित नहीं किया जा सका है। महिलाओं पर अपराध बढ़ रहा है। इस दौरान गांव में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दिया।