{"_id":"65083e3e1eb318bd4905f91d","slug":"separate-strong-rooms-will-be-built-to-keep-answer-sheets-and-question-papers-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-5318-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र रखने को अलग-अलग बनेंगे स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र रखने को अलग-अलग बनेंगे स्ट्रांग रूम
विज्ञापन
-छात्राओं को स्वकेंद्र और छात्रों के लिए 12 किलोमीटर के दायरे में बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारी चल रही है। इस बार प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। परीक्षा में छात्राओं को स्वकेंद्र और छात्रों के लिए 12 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जिला स्तर पर विद्यालयों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस बार परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। इस स्ट्रांग रूम में किसी भी प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं रखने की मनाही रहेगी। स्ट्रांग रूम में डबल लॉक अलमारी में प्रश्न पत्रों को रखवाया जाएगा और 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। जिला स्तर के अलावा प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम में स्ट्रांग रूम की निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र वितरण के बाद बचे हुए प्रश्नपत्रों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में ही रखवाया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा में छात्रों को 12 किलोमीटर के दायरे और छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी। परिषद के निर्देश पर परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जिला स्तर पर विद्यालयों का सत्यापन कराया जा रहा है।
-- --
वर्जन-
प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाने के लिए इस बार उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर 1200 की बजाए 1500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
-- -- -