फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   separate organization of the heads of Khekra

खेकड़ा के प्रधानों का अलग संगठन बना

Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
separate organization of the heads of Khekra
विनयपुर गांव में आयोजित बैठक में भाग लेते प्रधान - फोटो : BAGHPAT
खेकड़ा के प्रधानों का अलग संगठन बना
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के ग्राम सचिवों को समर्थन देने से नाराज हैं अधिकतर प्रधान
विनयपुर में खेकड़ा ब्लॉक का संगठन बनाकर प्रधानों ने ग्राम सचिवों का विरोध तेज करने का फैसला लिया
छपरौली में संगठन बनाने को 15 सितंबर को बैठक, बड़ौत ब्लॉक के प्रधान भी जल्द करेंगे बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/चांदीनगर। ग्राम सचिवों को समर्थन देने से नाराज अधिकतर प्रधानों ने अब राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन का खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। खेकड़ा ब्लॉक के प्रधानों ने अपना अलग संगठन बना लिया है, तो छपरौली ब्लॉक का संगठन बनाने के लिए तारीख तय कर दी गई है। बड़ौत ब्लॉक के प्रधान भी अलग संगठन बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
जिले में एक सप्ताह पहले तक राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के साथ अधिकतर प्रधान जुड़े हुए थे। लेकिन ग्राम सचिवों का 31 अगस्त को डीपीआरओ व लिपिक के खिलाफ धरना शुरू हुआ तो राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने उनका समर्थन करने के लिए प्रधानों को विकास भवन में बुला लिया। जहां अधिकतर प्रधानों ने ग्राम सचिवों का समर्थन करने से इंकार कर दिया। वहां आपस में खूब खींचतान व गालीगलौज हुई। इसके बाद भी संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम सचिवों को समर्थन दे दिया। इससे नाराज जिले के अधिकतर प्रधानों ने अब संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपने अलग संगठन बनाने शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुआत करते हुए खेकड़ा ब्लॉक के प्रधानों ने विनयपुर में बुधवार को बैठक बुलाई। जहां गोठरा के प्रधान एडवोकेट जितेंद्र बंसल को खेकड़ा ब्लॉक के प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व सचिव कंवरपाल को बनाया गया। इसमें फैसला लिया गया कि ग्राम सचिवों का खुलकर विरोध किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि सभी प्रधान एकजुट रहेंगे तो विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। इस तरह ग्राम सचिव किसी प्रधान का शोषण नहीं कर सकेंगे। इस दौरान डॉ. आदेश नंबरदार, काशीराम, रामकिशोर, राजेश, नरेश, भोपाल, प्रवीण, रविंद्र, सोनू, मिंटू, यशवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

छपरौली ब्लॉक अध्यक्ष अब अलग संगठन बनाएंगे, बड़ौत में भी तैयारी
राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के छपरौली ब्लॉक के अध्यक्ष संजीव प्रधान भी विरोध में उतर गए हैं। अब छपरौली ब्लॉक का अलग संगठन बनाया जाएगा। इसके लिए एक बैठक हो चुकी है और संगठन बनाने के लिए 15 सितंबर को दूसरी बैठक बुलाई गई है। वहीं बड़ौत के प्रधानों की बैठक जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed